7 September 2022 Current Affairs in Hindi – 7 September 2022 जनरल नॉलेज के सबाल और जबाब (7 September2022 gk questions and answers in Hindi) हिंदी मे प्रकाशित किए गए. सभी नवीनतम 7 September 2022 करेंट की अफेयर्स प्रश्नोत्तरी (Latest Current Affairs of 7 September 2022 in Hindi) आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक हो सकती है.
7 September 2022 Current Affairs
Daily Current Affairs Quiz in Hindi ( 7 September 2022 )
Start
Congratulations - you have completed 7 September 2022 Current Affairs.
You scored %%SCORE%% out of %%TOTAL%%.
Your performance has been rated as %%RATING%%
Your answers are highlighted below.
Question 1 |
हाल ही में किस खिलाडी ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा की है?
A | सुरेश रैना
|
B | रविंदर जडेजा
|
C | विराट कोहली
|
D | मोहिंदर सिंह धोनी |
Question 1 Explanation:
पूर्व भारतीय बल्लेबाज सुरेश रैना ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा की जिससे वह विदेशों में होने वाली टी20 लीग में खेलने के लिए योग्य हो गए हैं। इस 35 वर्षीय खिलाड़ी ने 15 अगस्त 2020 को महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास लेने की घोषणा करने के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था।
Question 2 |
ब्राजील स्वतंत्रता दिवस सितंबर में कब मनाया जाता है?
A | 1 सितंबर
|
B | 9 सितंबर
|
C | 7 सितंबर
|
D | 10 सितंबर |
Question 2 Explanation:
ब्राजील में हर वर्ष स्वतंत्रता दिवस, जिसे सेटे डी सेटेम्ब्रो कहा जाता है 7 सितंबर को मनाया जाता है।
Question 3 |
किस राज्य सरकार ने उच्च शिक्षा में व्यापक सुधार के लिए समर्थ ई-गवर्नेंस पोर्टल का शुभारंभ किया है?
A | मध्यप्रदेश
|
B | उत्तराखंड
|
C | गुजरात
|
D | हरियाणा |
Question 3 Explanation:
उत्तराखंड की उच्च शिक्षा में व्यापक सुधार के लिए समर्थ ई-गवर्नेंस पोर्टल का शुभारंभ हो गया। राज्य के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने इसकी शुरुआत करते हुए कहा कि इससे राज्य की उच्च शिक्षा में क्रांतिकारी बदलाव आएगा।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री: पुष्कर सिंह धामी;
उत्तराखंड की राजधानियाँ: देहरादून (शीतकालीन), गैरसैंण (ग्रीष्मकालीन);
उत्तराखंड राज्यपाल: लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह।
Question 4 |
प्रधानमंत्री स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया (PM-SHRI) योजना के तहत पूरे भारत में कितने स्कूलो को अपग्रेड किया जाएगा?
A | 12500
|
B | 15000
|
C | 14500
|
D | 16500 |
Question 4 Explanation:
शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया (PM-SHRI) योजना के तहत पूरे भारत में 14,500 स्कूलों का विकास और उन्नयन किया जाएगा। ये मॉडल स्कूल बनेंगे जो नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) की पूरी भावना को समाहित करेंगे।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने जून 2022 में पीएम श्री स्कूल योजना की शुरुआत की घोषणा की थी।
Question 5 |
किस ई-कॉमर्स मार्केटप्लेस ने होटल-बुकिंग फीचर ‘फ्लिपकार्ट होटल्स’ के लॉन्च करने की घोषणा की है?
A | Amazon
|
B | Flipkart
|
C | Myntra
|
D | Snapdeal |
Question 5 Explanation:
ट्रैवल सेक्टर के लिए अपनी पेशकश मजबूत बनाने के इरादे से ई-कॉमर्स मार्केटप्लेस फ्लिपकार्ट ने अपने प्लेटफार्म पर होटल-बुकिंग फीचर - फ्लिपकार्ट होटल्स को हाल ही में लॉन्च की घोषणा की है।
Question 6 |
विकेटकीपर-बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है वह किस देश से सम्बंधित है ?
A | बांग्लादेश
|
B | श्रीलंका
|
C | भारत
|
D | न्यूज़ीलैंड |
Question 6 Explanation:
बांग्लादेश क्रिकेट टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम ने क्रिकेट के लंबे प्रारूपों पर ध्यान देने के लिए टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी।
Question 7 |
तमिलनाडु मर्केंटाइल बैंक (टीएमबी) लिमिटेड का प्रबंध निदेशक और सीईओ किसे नियुक्त किया गया है?
A | मुकेश अरोड़ा
|
B | अरविंद सिन्हा
|
C | कृष्णन शंकरसुब्रमण्यम
|
D | राहुल चोपड़ा |
Question 7 Explanation:
तूतीकोरिन स्थित तमिलनाडु मर्केंटाइल बैंक (टीएमबी) लिमिटेड ने तीन साल के लिए कृष्णन शंकरसुब्रमण्यम (उर्फ एस कृष्णन) को प्रबंध निदेशक और सीईओ के रूप में नियुक्त करने की घोषणा की है। उनकी नियुक्ति को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा 18 अगस्त, 2022 के अनुमोदन पत्र के अनुसार अनुमोदित किया गया था।
तमिलनाडु मर्केंटाइल बैंक की स्थापना: 11 मई 1921;
तमिलनाडु मर्केंटाइल बैंक मुख्यालय: थूथुकुडी, तमिलनाडु.
Question 8 |
भारत ब्रिटेन को पछाड़कर दुनिया की कौन सी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है?
A | 5 वीं
|
B | 3 वीं
|
C | 7 वीं
|
D | 11 वीं |
Question 8 Explanation:
भारत ब्रिटेन को पछाड़कर दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। अब सिर्फ अमेरिका, चीन, जापान और जर्मनी ही उससे आगे हैं। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने यह अनुमान जताया है।
Question 9 |
कोविड संक्रमण से निपटने के लिए नाक से लिए जाने वाले किस टीके सीडीएससीओ ने मंजूरी दे दी है?
A | ‘सीएचएडी-36’
|
B | ‘सीएचएडी-26’
|
C | ‘सीएचएडी-76’
|
D | ‘सीएचएडी-46’ |
Question 9 Explanation:
कोविड संक्रमण से निपटने के लिए केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) ने भारत में विकसित एवं निर्मित नाक से लिए जाने वाले टीके ‘सीएचएडी-36’ को हाल ही में मंजूरी दे दी है।
Question 10 |
भारत के बाहरी ऋण 2021-22 पर स्थिति रिपोर्ट का कौन सा संस्करण जारी किया जाएगा?
A | 25 वां
|
B | 28 वां
|
C | 23 वां
|
D | 27 वां |
Question 10 Explanation:
वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के विभाग की विदेशी ऋण प्रबंधन इकाई (ईडीएमयू) ने भारत के विदेशी ऋण 2021-22 पर स्थिति रिपोर्ट का 28वां संस्करण जारी किया है। मार्च 2022 के अंत में भारत का विदेशी ऋण 620.7 बिलियन अमेरिकी डॉलर था, जो मार्च 2021 के अंत में रहे 573.7 बिलियन अमेरिकी डॉलर के ऋण से 8.2 प्रतिशत अधिक था।
Question 11 |
भारतीय सेना प्रमुख मनोज पांडे को किस देश की सेना जनरल का मानद पद प्रदान किया गया है?
A | भूटान
|
B | श्रीलंका
|
C | नेपाल
|
D | बांग्लादेश |
Question 11 Explanation:
नेपाल की राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी ने भारतीय थल सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे को नेपाली सेना के जनरल की मानद उपाधि से सम्मानित किया। राष्ट्रपति ने अपने आधिकारिक निवास ‘शीतल निवास’ में एक विशेष समारोह में जनरल पांडे को मानद उपाधि से सम्मानित किया। जनरल पांडे पांच दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर नेपाल पहुंचे थे।
Question 12 |
22वें दुबई ओपन शतरंज टूर्नामेंट किसने जीता है ?
A | मोहन केलकर
|
B | अरविंद चिताम्बरम
|
C | सतीश जडेजा
|
D | अमृता वाणी |
Question 12 Explanation:
ग्रैंडमास्टर अरविंद चिताम्बरम 22वें दुबई ओपन शतरंज टूर्नामेंट में 7.5 अंक हासिल कर चैम्पियन बने जबकि सात भारतीय शीर्ष 10 में शामिल रहे और आर प्रागनानंद पांच अन्य के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे। चिताम्बरम और प्रागनानंद ने नौंवे और अंतिम दौर में ड्रा खेला, इससे चिताम्बरम अन्य सभी से आधे अंक आगे रहे।
Once you are finished, click the button below. Any items you have not completed will be marked incorrect.
Get Results
There are 12 questions to complete.
You have completed
questions
question
Your score is
Correct
Wrong
Partial-Credit
You have not finished your quiz. If you leave this page, your progress will be lost.
Correct Answer
You Selected
Not Attempted
Final Score on Quiz
Attempted Questions Correct
Attempted Questions Wrong
Questions Not Attempted
Total Questions on Quiz
Question Details
Results
Date
Score
Hint
Time allowed
minutes
seconds
Time used
Answer Choice(s) Selected
Question Text
All done
Need more practice!
Keep trying!
Not bad!
Good work!
Perfect!
Good morning sir ji 🙏🙏🙏🙏
Thanks sir ji 🙏🙏🙏🙏
My score=10/12
Thank You Sir Ji 🙏🏻
Thanks guru jee
Thank you sir
75%
Thank u sir
86%
Thank you sir 🙏
Thanku sir ji
81%
Ty sir ji
81%
75%
Thank you sir ji bye 🙏🙏🙏🙏🙏
Good evening sir, Ty sir (86%)
Jai Hind Sir Ji!!
My score 64%.
Thanks Sir Ji…@