27 August 2022 Current Affairs in Hindi – 27 August 2022 जनरल नॉलेज के सबाल और जबाब (27 August 2022 gk questions and answers in Hindi) हिंदी मे प्रकाशित किए गए. सभी नवीनतम 27 August 2022 करेंट की अफेयर्स प्रश्नोत्तरी (Latest Current Affairs of 27 August 2022 in Hindi) आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक हो सकती है.
27 August 2022 Current Affairs
Daily Current Affairs Quiz in Hindi ( 27 August 2022 )
Start
Congratulations - you have completed 27 August 2022 Current Affairs.
You scored %%SCORE%% out of %%TOTAL%%.
Your performance has been rated as %%RATING%%
Your answers are highlighted below.
Question 1 |
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा पर कैंसर हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर का उद्घाटन किया है?
A | मोहाली
|
B | भोपाल
|
C | उज्जैन
|
D | जयपुर |
Question 1 Explanation:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मोहाली के मुल्लांपुर में होमी भाभा कैंसर हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर का उद्घाटन किया। उनके साथ पंजाब के सीएम भगवंत मान भी मौजूद रहे। इसके बाद कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा कि यह हॉस्पिटल देश की बेहतर हो रही स्वास्थ्य सुविधाओं का प्रतिबिंब है। इस सेंटर से पंजाब और हरियाणा के साथ हिमाचल प्रदेश के लोगों को भी लाभ मिलेगा।
Question 2 |
सिंगापुर की तर्ज पर देश का पहला नाईट सफारी और जैव विविधता पार्क कहा पर बनाया जाएगा?
A | जयपुर
|
B | लखनऊ
|
C | हम्पी
|
D | गुरुग्राम |
Question 2 Explanation:
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को बड़ा उपहार दिया है। योगी सरकार सिंगापुर की तर्ज पर देश का पहला नाईट सफारी और जैव विविधता पार्क राजधानी लखनऊ में बनाएगी। देश में 13 ओपन डे सफारी हैं, लेकिन एक भी नाईट सफारी नहीं है। इस बारे में पर्यटन और संस्कृति मंत्री ने बताया कि सिंगापुर की विश्व की पहली नाईट सफारी की तर्ज पर 2027.46 हेक्टेयर क्षेत्रफल में फैले कुकरैल वन क्षेत्र में 350 एकड़ में नाईट सफारी विकसित की जाएगी और 150 एकड़ में प्राणी उद्यान बनाया जाएगा।
Question 3 |
लॉजिस्टिक्स कंपनी ईकॉम एक्सप्रेस ने सही पतों (address) की जानकारी प्राप्त करने के लिए किस कंपनी के साथ साझेदारी की?
A | फेसबुक
|
B | What3words
|
C | गूगल मैप्स
|
D | ट्विटर |
Question 3 Explanation:
लॉजिस्टिक्स कंपनी ईकॉम एक्सप्रेस ने व्हाट्3वर्ड्स के साथ हाल ही में साझेदारी की है जिससे की कंपनी की इनोवेटिवलोकेशन टेक्नॉलजी के माध्यम से ज्यादा सटीक पतों के साथ डिलीवरी वाले अपनी मंजिल पर पहुंच सके।
Question 4 |
किस राज्य को बेस्ट माउंटेन, हिल व्यू डेस्टिनेशन के लिए आउटलुक ट्रैवलर अवार्ड्स-2022 का रजत पुरस्कार जीता है?
A | राजस्थान
|
B | तमिलनाडु
|
C | असम
|
D | पंजाब |
Question 4 Explanation:
तमिलनाडु राज्य में नीलगिरी और कॉनूर ने देश में बेस्ट माउंटेन, हिल व्यू डेस्टिनेशन के लिए आउटलुक ट्रैवलर पुरूस्कार-2022 का रजत सम्मान जीता है।
Question 5 |
किस देश ने हाइड्रोजन से चलने वाली यात्री ट्रेनों का दुनिया का पहला बेड़ा लॉन्च किया है?
A | इटली
|
B | फ्रांस
|
C | जर्मनी
|
D | स्विट्ज़रलैंड |
Question 5 Explanation:
जर्मन अधिकारियों ने हाइड्रोजन से चलने वाली यात्री ट्रेनों का दुनिया का पहला बेड़ा लॉन्च किया, जो 15 डीजल ट्रेनों की जगह ले रहा है, जो पहले लोअर सैक्सोनी राज्य में गैर-विद्युतीकृत पटरियों पर संचालित होती थीं।
Question 6 |
किस देश ने वर्टिकल लान्च शार्ट रेंज सरफेस-टू-एयर मिसाइल (VL-SRSAM) का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है?
A | भारत
|
B | चीन
|
C | श्रीलंका
|
D | अमेरिका |
Question 6 Explanation:
रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) और भारतीय नौसेना ने ओडिशा के तट पर एकीकृत परीक्षण रेंज (ITR), चांदीपुर से वर्टिकल लान्च शार्ट रेंज सरफेस-टू-एयर मिसाइल (VL-SRSAM) का सफलतापूर्वक परीक्षण किया।
Question 7 |
किस मंत्री ने ऑनलाइन शैक्षणिक मोबाइल गेम ‘‘आजादी क्वेस्ट’’ लॉन्च किया है?
A | नितिन गडकरी
|
B | हरदीप पूरी
|
C | अनुराग ठाकुर
|
D | रामविलास पासवान |
Question 7 Explanation:
केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने आजादी क्वेस्ट (Azadi Quest) मोबाइल गेम को लॉन्च किया। इस गेम को आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष के मौके पर भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की कहानी को लोगों के सामने लाने के लिए पेश किया गया है। इस ऑनलाइन लर्निंग मोबाइल गेम्स सीरीज को जिंगा इंडिया के सहयोग से विकसित किया गया है।
Question 8 |
हाल ही में अनंग ताल झील (Anang Tal Lake), को राष्ट्रीय महत्व का स्मारक घोषित कर दिया गया है, यह झील किस राज्य/केंद्र शासित प्रदेश में स्थित है?
A | मेघालय
|
B | दिल्ली
|
C | गोवा
|
D | लद्दाख |
Question 8 Explanation:
दिल्ली में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के मेहरौली में कुतुबमीनार के पास स्थित अनंग ताल को हाल ही में राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने का गजट नोटिफिकेशन जारी किया गया है।
Question 9 |
हाल ही में किसे 2022 के पुलित्जर पुरस्कार के लिए चुना गया है?
A | फहमीदा अजीम
|
B | निर्मता सिंह
|
C | मोहन कुमार
|
D | कुमार सुखदेव |
Question 9 Explanation:
अमरीका की ऑनलाइन पत्रिका ‘इनसाइडर’ के लिए काम करने वाली बांग्लादेश मूल की चित्रकार और कहानीकार फहमीदा अज़ीम को 2022 के पुलित्जर पुरस्कार के लिए चुना गया है। उन्हें यह पुरस्कार सचित्र व्याख्यात्मक रिपोर्टिंग और कमेंट्री की श्रेणी के लिए दिया जा रहा है। इनसाइडर पत्रिका के चार पत्रकारों-एंथनी डेल कर्नल, जोश एडम्स और वॉल्ट हिक्की सहित फहमीदा अज़ीम को चीन में उइगरों के उत्पीड़न पर काम करने के लिए चुना गया है।
Question 10 |
किस योजना के तहत ट्रांसजेंडरों को भी केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं के सम्रग सुविधाएं दी जाएगी?
A | जन आरोग्य
|
B | आयुष्मान भारत
|
C | उज्जवल योजना
|
D | कौसल रोजगार योजना |
Question 10 Explanation:
केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (Ayushman Bharat Pradhan Mantri Jan Arogya Yojana) के तहत अब ट्रांसजेंडरों को भी कवर किया जाएगा।
Question 11 |
हाल ही में किसे 2022 के यूनेस्को शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया है?
A | मदनजीत सिंह
|
B | अरविन्द कुमार
|
C | एंजोला मर्केल
|
D | मुकेश अग्रवाल |
Question 11 Explanation:
पूर्व जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल को शरणार्थियों का स्वागत करने के उनके प्रयासों के लिए 2022 के यूनेस्को शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। जूरी के अध्यक्ष और 2018 के नोबेल शांति पुरस्कार विजेता डेनिस मुकवेगे ने कहा, जूरी के सभी सदस्य 2015 में सीरिया, इराक, अफगानिस्तान और इरिट्रिया से 1.2 मिलियन से अधिक शरणार्थियों का स्वागत करने के उनके साहसी निर्णय से प्रभावित हुए थे। यह वह विरासत है जिसे उन्होंने छोड़ दिया है।
Question 12 |
किस बैंक ने टाटा पावर के टीपीआरएमजी ने हरित उद्यमियों का समर्थन करने के लिए सहयोग किया है?
A | HDFC Bank
|
B | SIDBI
|
C | Axis Bank
|
D | UCO Bank |
Question 12 Explanation:
देश भर में 1,000 हरित ऊर्जा व्यवसाय बनाने के लिए, भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (SIDBI) और TP Renewable Microgrid Ltd (TPRMG), टाटा पावर की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी, ने मिलकर हरित ऊर्जा व्यवसाय कार्यक्रम शुरू किया है।
Once you are finished, click the button below. Any items you have not completed will be marked incorrect.
Get Results
There are 12 questions to complete.
You have completed
questions
question
Your score is
Correct
Wrong
Partial-Credit
You have not finished your quiz. If you leave this page, your progress will be lost.
Correct Answer
You Selected
Not Attempted
Final Score on Quiz
Attempted Questions Correct
Attempted Questions Wrong
Questions Not Attempted
Total Questions on Quiz
Question Details
Results
Date
Score
Hint
Time allowed
minutes
seconds
Time used
Answer Choice(s) Selected
Question Text
All done
Need more practice!
Keep trying!
Not bad!
Good work!
Perfect!
75%… thank u sir ji
Thank you sir ji 🙏🙏🙏
78%
Good Morning Sir Ji 🙏🙏🙏🙏🙏
Thanks sir ji for amazing current affairs quiz 😇😇😇😇😇😇
[email protected]
Vivek Sagar
My score 10/12
Thanku sir ji
83%
Thanks guru jee
My score 100%
Total marks 12/12
Good evening sir,ty sir,75%
Thank you sir 86%
61%
Thank you sir ji 🙏🙏🙏
Jai Hind Sir Ji!!
My score is 69%.
Thanks Sir Ji…@
Ty sir ji
Thank you sir 🙏