तो दोस्तों आइए शुरू करते हैं आज की महत्वपूर्ण Quiz जिसमें हम लोग मुगल काल से संबंधित बहुत सारे सवाल करने वाले हैं👇👇
मुगल काल महत्वपूर्ण सवाल - भाग 4
मुगल काल महत्वपूर्ण सवाल
Start
Congratulations - you have completed मुगल काल महत्वपूर्ण सवाल - भाग 4.
You scored %%SCORE%% out of %%TOTAL%%.
Your performance has been rated as %%RATING%%
Your answers are highlighted below.
Question 1 |
शाहजहां ने किस शहर में मोती मस्जिद बनवाई थी?
A | दिल्ली
|
B | जयपुर
|
C | आगरा
|
D | अमरकोट
|
Question 1 Explanation:
आगरा किले में स्थित मोती मस्जिद, यानि एक चमकता हुआ मोती।
मोती मस्जिद का निर्माण शाहजहां ने करवाया था।
मोती मस्जिद को Pearl Mosque की उपाधि दी गई है।
शाहजहां ने इस मस्जिद का निर्माण अपने शाही दरबार के लिए करवाया था।
Question 2 |
दिल्ली में कौन सी ऐतिहासिक स्मारक भारतीय तथा फारसी वास्तुकला शैली का उदाहरण है ?
A | लोदी का मकबरा
|
B | कुतुब मीनार
|
C | हुमायूं का मकबरा
|
D | लाल किला
|
Question 2 Explanation:
हुमायूं के मकबरे का निर्माण वर्ष 1570 में हुआ था। यह मकबरा विशेष सांस्कृतिक महत्त्व का है क्योंकि यह भारतीय उपमहाद्वीप का पहला उद्यान-मकबरा था।
इसकी अनोखी सुंदरता को अनेक प्रमुख वास्तुकलात्मक नवाचारों से प्रेरित कहा जा सकता है, जो एक अतुलनीय ताजमहल के निर्माण में प्रवर्तित हुआ।
इसका निर्माण हुमायूँ के पुत्र महान सम्राट अकबर के संरक्षण में किया गया था।
इसे 'मुगलों का शयनागार' भी कहा जाता है क्योंकि इसके कक्षों में 150 से अधिक मुगल परिवार के सदस्य दबे हुए हैं।
Question 3 |
मुगल शासकों की दरबारी (अदालती) भाषा थी?
A | अरबी
|
B | उर्दू
|
C | फारसी
|
D | हिंदुस्तानी
|
Question 3 Explanation:
मुगल शासकों की दरबारी भाषा फारसी थी |
अकबर द्वारा स्थापित अनुवाद विभाग में संस्कृत, अरबी, तुर्की एवं ग्रीक भाषाओं की अनेक कृतियों का अनुवाद फारसी भाषा में किया गया|
Question 4 |
दिल्ली में लाल किले का निर्माण किसने करवाया था?
A | हुमायूं,
|
B | अकबर
|
C | शाहजहां
|
D | औरगंजेब
|
Question 4 Explanation:
अकबर के फतेहपुर सीकरी की भांति शाहजहां ने दिल्ली में अपने नाम पर ‘शाहजहांनाबाद ' नामक एक नगर की स्थापना 1648 ई. में की तथा वहां अनेक सुंदर एवं वैभवपूर्ण भवनों का निर्माण कर उसे सुसज्जित करने का प्रयास किया।
शाहजहांनाबाद के भवनों में लाल किला प्रमुख है।
Question 5 |
लाल किले को विश्व धरोहर स्थल में कब शामिल किया गया ?
A | 2007 |
B | 2008 |
C | 2009 |
D | 2010 |
Question 5 Explanation:
वर्ष 1618 में शाहजहाँ ने इसका निर्माण तब कराया जब उसने राजधानी को आगरा से दिल्ली स्थानांतरित करने का फैसला किया। यह मुगल शासकों का निवास स्थान था।
यूनेस्को ने इसे वर्ष 2007 में विश्व धरोहर स्थल के रूप में नामित किया था।
Question 6 |
बादशाह हुमायूं की मृत्यु दीन पनाह पुस्तकालय की सीढ़ियों से गिरकर कब हुई ?
A | 1555 |
B | 1556 |
C | 1557 |
D | 1558 |
Question 6 Explanation:
हुमायूं के बेटे का नाम जलालुद्दीन मुहम्मद अकबर था.
हुमायूं की जीवनी का नाम हुमायूँनामा है जो उनकी बहन गुलबदन बेगम ने लिखी है.
हुमायूं की मृत्यु 1 जनवरी 1556 को दीनपनाह भवन में सीढ़ियों से गिरकर हुई
Question 7 |
गुरु अर्जुन देव किसके समकालीन थे ?
A | बाबर
|
B | जहांगीर
|
C | शाहजहां
|
D | औरंगजेब
|
Question 7 Explanation:
सिखों के पांचवें गुरु, गुरु अर्जुन देव, सम्राट अकबर और जहाँगीर के समकालीन थे।
बादशाह जहाँगीर ने 30 मई, 1606 को लाहौर में उनकी हत्या कर दी और सिखों ने इस बलिदान को सिख धर्म के लिए एक 'शहादत' के रूप में याद किया।
Question 8 |
नूरजहां का वास्तविक नाम क्या था ?
A | रजिया सुल्तान
|
B | मेहरून्निसा
|
C | हजरत महल
|
D | राबिया महल
|
Question 8 Explanation:
नूरजहां का वास्तविक नाम मेहरुन्निसा था ।
सत्रह वर्ष की अवस्था में मेहरुन्निसा का विवाह 'अलीकुली' नामक एक साहसी ईरानी नवयुवक से हुआ था,
जिसे जहाँगीर के राज्य काल के प्रारम्भ में शेर अफगान की उपाधि और बर्दवान की जागीर दी गई थी।
1607 ई. में जहाँगीर के दूतों ने शेर अफगान को एक युद्ध में मार डाला।
मेहरुन्निसा को पकड़ कर दिल्ली लाया गया और उसे बादशाह के शाही हरम में भेज दिया गया।
यहाँ वह बादशाह अकबर की विधवा रानी 'रुकईयाबेगम' की परिचारिका बनी।
Question 9 |
दिल्ली के प्रसिद्ध जामा मस्जिद का निर्माण किसने कराया है ?
A | शाहजहां
|
B | अकबर
|
C | बाबर
|
D | जहांगीर
|
Question 9 Explanation:
इस मस्जिद का निर्माण 1650 में शाहजहां ने शुरु करवाया था।
इसे बनने में 6 वर्ष का समय और 10 लाख रुपये लगे थे।
बलुआ पत्थर और सफेद संगमरमर से निर्मित इस मस्जिद में उत्तर और दक्षिण द्वारों से प्रवेश किया जा सकता है।
Question 10 |
भारत में बीबी का मकबरा कहां स्थित है?
A | फतेहपुर सीकरी
|
B | औरंगाबाद |
C | हैदराबाद
|
D | जौनपुर
|
Question 10 Explanation:
भारत में ‘बीबी का मकबरा' महाराष्ट्र राज्य के औरंगाबाद में अवस्थित है।
इस मकबरे का निर्माण मुगल बादशाह औरंगजेब द्वारा अपनी पहली पत्नी दिलरास बानो बेगम (रबिया-उद्-दौरानी) की याद में 17वीं शताब्दी में करवाया गया था।
इसे ताजमहल की फूहड़ नकल भी माना जाता है।
ऐसी मान्यता है कि इस मकबरे का निर्माण औरंगजेब के शासनकाल में उसके पुत्र आजम शाह के निर्देशन में संपन्न हुआ।
Question 11 |
निम्नलिखित मुगल भवनों में से किसमें यह अनन्य विशेषता बताई जाती है, कि वह लंबाई और चौड़ाई में बिल्कुल बराबर है?
A | आगरा का किला
|
B | लाल किला
|
C | ताजमहल |
D | बुलंद दरवाज़ा
|
Question 11 Explanation:
‘ताजमहल’ लंबाई और चौड़ाई में बिल्कुल बराबर है।
यह आकार में वर्गाकार है तथा इसका निर्माण पूर्णतः संगमरमर से किया गया है।
Question 12 |
इनमें से कौन है जिसने स्वतंत्र गोलकुंडा राज्य को मुगल साम्राज्य में मिला लिया ?
A | अकबर
|
B | औरंगजेब
|
C | जहांगीर
|
D | शाहजहां
|
Question 12 Explanation:
90 हजार सैनिक, 240 तोप और 50 हजार घुड़सवारों के साथ औरंगजेब ने गोलकोंडा किले पर धावा बोल दिया।
लेकिन 8 बार हमले के बाद भी गोलकोंडा किला अभेद्य रहा।
किले के अन्दर घुसने की सभी चाल नाकाम होने के बाद औरंगजेब ने पैसों का रास्ता चुना
औरंगजेब ने कुतुब शाही सल्तनत के कमांडर सरंदाज खान को किले का पिछला दरवाजा खोलने के लिए रिश्वत दी
औरंगजेब की यह चाल कामयाब रही और उसकी सेना ने किले पर धावा बोल दिया।
अबुल हसन कुतुब शाह इस चाल से हैरान रह गया और आखिरकार 8 महीने के युद्ध के बाद औरंगजेब ने इस किले पर कब्जा कर लिया।
Question 13 |
किस ने लाहौर के शालीमार बाग को पूरा कराया ?
A | जहांगीर
|
B | अकबर
|
C | शाहजहां
|
D | औरंगजेब
|
Question 13 Explanation:
शालीमार उद्यान को मुगल सम्राट शाहजहां ने 1641 ई. में बनवाया था।
यह पाकिस्तान के लाहौर शहर में स्थित है।
चारों ओर से ऊंची दीवारों से घिरा यह गार्डन अपने जटिल फ्रेमवर्क के लिए प्रसिद्ध है।
1981 में यूनेस्को ने इसे लाहौर किले के साथ विश्वदाय धरोहरों में शामिल किया था।
फराह बख्स, फैज बख्स और हयात बख्स नामक चबूतरे गार्डन की सुंदरता में वृद्धि करते हैं।
Question 14 |
ताजमहल किसके द्वारा बनवाया गया था?
A | जहांगीर
|
B | शाहजहां
|
C | शेरशाह
|
D | नादिरशाह
|
Question 14 Explanation:
समुद्र तल से 171 मीटर ऊंचाई पर अवस्थित ताजमहल का निर्माण मुगल सम्राट शाहजहां ने अपनी पत्नी मुमताज महल की याद में आगरा में करवाया था।
1653 ई. में बनकर तैयार हुए इस मकबरे का रूपांकन वास्तुकार उस्ताद अहमद लाहौरी ने किया था। यह मुगल वास्तु शैली में निर्मित है।
Question 15 |
ताजमहल के वास्तुकार कौन थे ?
A | उस्ताद अहमद लाहौरी
|
B | नोर्मन फोस्टर
|
C | हेनरी इरविन
|
D | उस्ताद घनी उत्बुद्दीन
|
Question 15 Explanation:
ताजमहल भारत के आगरा शहर में स्थित एक विश्व धरोहर मकबरा है।
इसका निर्माण मुगल सम्राट शाहजहां ने अपनी पत्नी मुमताज महल की याद में करवाया था।
ताजमहल के वास्तुकार उस्ताद अहमद लाहौरी थे।
Question 16 |
ताजमहल को बनाने में इस्तेमाल किया गया संगमरमर कहां से लाया गया था ?
A | उत्तर प्रदेश
|
B | राजस्थान
|
C | हरियाणा
|
D | महाराष्ट्र
|
Question 16 Explanation:
आगरा में ताजमहल के निर्माण के दौरान आमेर में भी सफेद संगमरमर की खदान थी।
आमेर की खदान से निकला पत्थर भी ताजमहल के निर्माण में लगा।
आमेर के अलावा मकराना और राजनगर की खदानों से भी सफेद मार्बल आगरा पहुंचा।
यह जानकारी राजस्थान राज्य अभिलेखागार में रखे शाहजहां के द्वारा जयपुर के मिर्जाराजा जयसिंह को लिखे फरमान से मिली।
Question 17 |
औरंगजेब के शासनकाल में जाटों ने निम्नलिखित में किस एक के मकबरे को छतिग्रस्त किया था ?
A | हुमायूं का मकबरा
|
B | अकबर का मकबरा
|
C | औरंगजेब का मकबरा
|
D | बाबर का मकबरा
|
Question 17 Explanation:
राजाराम को औरंगजेब की अधीनता पसंद नहीं थी वो अपने कुल और रियासत के सरदार गोकुल जाट का बदला लेना चाहते थे
गोकुल जाट को औरंगजेब ने बड़ी दर्दनाक मौत दी थी पंद्रह सालों बाद जब वो सीधे औरंगजेब से न टकरा सके और न ही उनके पास इतनी बड़ी सेना थी, तो उन्होंने औरंगजेब के कई अधिकारियों को सीधे युद्ध में हराया
और गुस्से में आगरा के बाहरी इलाके में बने अकबर के मकबरे सिकंदरा पर धावा बोल दिया उन्होंने मकबरे को लूटा और अकबर की हड्डियों को खोदकर उनमें आग लगा दी
Question 18 |
ताजमहल के बारे में निम्नलिखित में से कौन -सा तथ्य सही नहीं है?
A | यह एक भव्य मकबरा है।
|
B | इसका निर्माण शाहजहां ने किया था।
|
C | यह आगरा फोर्ट के बाहर स्थित है। |
D | इस पर उन कारीगरों के नाम उत्कीर्ण हैं, जिन्होंने
इसका निर्माण किया था।
|
Question 18 Explanation:
ताजमहल पर कुरान की आयतें उत्कीर्णित हैं।
इस पर उत्कीर्णन का कार्य अमानत खां शिराजी ने किया था।
इनका नाम ताजमहल के एक द्वार पर अंत में उत्कीर्णित है, किंतु कारीगरों के नाम इस पर उत्कीर्णित नहीं हैं।
Question 19 |
निम्नलिखित का मिलान कीजिए
स्मारक शासक
- आगरा का किला A. शेरशाह
- ताजमहल B अकबर
- पुराना किला C शाहजहां
A | A B C |
B | B C A |
C | C B A
|
D | C A B
|
Question 20 |
किस सिख गुरु की मृत्यु के लिए औरंगजेब जिम्मेदार हैं ?
A | गुरु गोविंद सिंह
|
B | गुरु तेग बहादुर
|
C | गुरु रामदास
|
D | गुरु अंगद देव
|
Question 20 Explanation:
गुरु तेग बहादुर सिखों के नवें गुरु थे.
विश्व इतिहास में धर्म, मानवीय मूल्यों, आदर्शों और सिद्धांत की रक्षा के लिए उन्होंने अपने प्राण की आहुति दे दी.
सिख धर्म में उनके बलिदान को बड़ी ही श्रद्धा से याद किया जाता है.
उनका निधन साल 1675 में 24 नवंबर को हुआ था
Question 21 |
औरंगजेब ने अपने पिता को किस किले में नजर बंद कर दिया जहां 8 वर्ष बाद उनकी मृत्यु हो गई ?
A | लाहौर का किला
|
B | आगरा का किला
|
C | ग्वालियर का किला
|
D | दिल्ली का किला
|
Question 21 Explanation:
औरंगजेब ने अपने क्रूरता की सारी हदें पार करते हुए शाहजहां को आगरा के किले में नजरबंद कर दिया था
किले में 8 साल बिताने के बाद शाहजहां की 1666 में मृत्यु हो गई थी
कहा जाता है कि इन 8 वर्षों के दौरान अगर शाहजहां की देखभाल किसी ने की तो वह जहांआरा थी. जहांआरा शाहजहां की पुत्री थी
Question 22 |
रानी मानबाई ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी किसकी पत्नी थी ?
A | शाहजहां
|
B | जहांगीर
|
C | औरंगजेब
|
D | अकबर
|
Question 22 Explanation:
पति और बेटे खुसरो के बीच के झगड़े से तंग आकर मान बाई ने सन 1603 में 7 बच्चों के साथ अफीम का ओवरडोज लेकर खुदकुशी कर ली।
मान बाई पंजाब के गर्वनर व अंबर के राजा भगवंत दास की बेटी व राजपूत मुखिया मान सिंह की बहन थीं।
उनका विवाह सन 1584 में मुगल शासक सलीम उर्फ जहांगीर से हुआ था।
Question 23 |
दिल्ली की जामा मस्जिद किस सदी में बनाई गई थी?
A | 15वीं
|
B | 16वीं
|
C | 17वीं
|
D | 18वीं
|
Question 23 Explanation:
दिल्ली की जामा मस्जिद का निर्माण 17वीं सदी (1656 ई.) में शाहजहां ने करवाया था।
मुगल सम्राटों में शाहजहां सबसे महान भवन निर्माणकर्ता था।
जामा मस्जिद दिल्ली के लाल किले के बाहर ऊंचे चबूतरे पर स्थित है।
Question 24 |
ताजमहल को विश्व विरासत स्थल में मान्यता दी गई ?
A | 1981
|
B | 1982
|
C | 1983
|
D | 1984
|
Question 24 Explanation:
शाहजहाँ ने अपनी पत्नी मुमताज़ महल की याद में वर्ष 1632-1653 के बीच इसका निर्माण कराया था।
यूनेस्को ने वर्ष 1983 में ताजमहल को विश्व धरोहर स्थल के रूप में मान्यता दी। यह आगरा में स्थित है।
Question 25 |
निम्नलिखित में से औरंगजेब का उत्तराधिकारी कौन था?
A | आजम
|
B | कामबख्श
|
C | अकबर II |
D | मुअज्जम
|
Once you are finished, click the button below. Any items you have not completed will be marked incorrect.
Get Results
There are 25 questions to complete.
You have completed
questions
question
Your score is
Correct
Wrong
Partial-Credit
You have not finished your quiz. If you leave this page, your progress will be lost.
Correct Answer
You Selected
Not Attempted
Final Score on Quiz
Attempted Questions Correct
Attempted Questions Wrong
Questions Not Attempted
Total Questions on Quiz
Question Details
Results
Date
Score
Hint
Time allowed
minutes
seconds
Time used
Answer Choice(s) Selected
Question Text
All done
Need more practice!
Keep trying!
Not bad!
Good work!
Perfect!
Good evening sir ji 🙏🙏🙏🙏
Sir ji ek wrong huaa bas
My score 24/25
Thanks you sir 🙏🙏🙏🙏🙏🙏
Namaste sir 🙏🙏
Thank you sir ji 🙏
25/25
Thank you sir ji
24/25
89% my score
Thank you sir
Thank you so much sir ji
Thankyou you sir jee
15/25
Nice sir
22
25/25🙏🙏
Thank you sir ji 🙏🙏
25/24
20/25
Thank you sir ji bye
Thanku sir ji 🙏🙏
Thanku sir ji
18/25
24/25 ty sir jii
Sir mere 15 sahi hua bus thanks sirji for anything
Sir mera 15 sahi hua
25/25 thank u sir
16sahi
22/25
20/25
13/25 thnxs sir
Thanku sir ji 19/25
19/25 thanku sir ji
Namaste sir ji 🙏🙏🙏
THANK YOU SIR 🙏
23/25
25/25..thank u sir ji
13/25
Thank You guru jee
Thank u sir ji😊🙏
21/25
Thank you sir ji 🙏🏻
Thank you sir ji 🙏
Good Evening Sir Ji!!
Correct ans-15/25.
Thanks 🤗 🙏 🤗
Thank you sir ji 🙏🙏🙏
24/25
18/25 thank you sir
Thank you sirji for test series in this manner it is quite useful for preparation and to practice such each and every questions quite good…..
25/25
20/25 …87%🙏🙏🙏🙏🙏🙏thanks sir ji
Radhe radhe
Ty sr jii 🙏🏼
Thank you sir ji
19/25
Score 87%
Thank u sir ji
Thank u sir ji